{"_id":"186997873825d9c55634ff68d5fad99a","slug":"the-two-youth-misconduct-wirth-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने किया नाबालिग से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने किया नाबालिग से दुराचार
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 15 Oct 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा के अरूणाय गांव में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की से दुराचार करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है एक आरोपी युवक की मां ने भी इस हरकत में उनका साथ दिया। पुलिस ने दोनों युवकों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि रविवार को उसकी नाबालिग लड़की घर से अपने बाडे़ की ओर जा रही थी। इस दौरान सोनू व उसके साथी प्रिंस ने उसे जबरदस्ती अपने घर के अंदर खींच लिया। आरोपी युवक लड़की को एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने लड़की को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुराचार किया।
इतना ही नहीं इस पूरे प्रकरण में सोनू की मां ने भी उनका साथ देते हुए कमरे के बाहर बैठकर पहरा दिया। आरोपियों ने नाबालिग से गलत काम करने के बाद उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
काफी देर तक लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। कुछ देर बाद उन्हें वह अपने बाड़े के पास सहमी व डरी हुई हालत में मिली। पूछने पर उसने सारी बात अभिभावकों को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोनू, प्रिंस व सोनू की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।