{"_id":"5c76b28b78482a8d520f986e2bf30326","slug":"the-truck-entered-the-car-killing-four-one-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी कार, चार की मौत, पांचवां गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी कार, चार की मौत, पांचवां गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के कारण बुधवार सुबह नीलोखेड़ी फ्लाईओवर पर आपस में 15 गाड़ियाें की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक और पीछे दूसरी कार के बीच फंसने के कारण कार सवार लखनऊ के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटना से हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया और सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे तक जाम लगा रहा। देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। नीलोखेड़ी पुलिस ने रूपेंद्र सिंह वासी मखदुमपुर कैंथी गांव, थाना बंधरा, लखनऊ की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक और कार चालक के खिलाफ धारा 304 व 279 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हरिंद्र सिंह के पिता सर्वजीत सिंह सुबह अपने परिवार सहित दो गाड़ियों में सवार होकर बाबा बुडो एरिया अमृतसर में हरिंद्र सिंह की सगाई समारोह के लिए चले थे। एक गाड़ी में हरिंद्र सिंह उसके चाचा प्रभजोत सिंह, दादी गुरपाल कौर तथा नौकरानी अदीति तथा मामी लखवीर कौर सवार थे। गाड़ी स्वयं हरिंद्र सिंह चला रहे थे। दूसरी गाड़ी में हरिंद्र के पिता सर्वजीत सिंह, मां कोमल तथा गगनदीप कौर रिश्तेदार सवार थे।
विज्ञापन
दोनों साथ-साथ ही चल रहे थे। जैसे ही वे नीलोखेड़ी के पास पहुंचे तो फ्लाईओवर पर आगे चल रहे एक ट्रक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे हरिंद्र सिंह की गाड़ी यूपी 32, जीएस 2654 ट्रक के अंदर जा घुसी, वहीं पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में कार सवार ट्रक और कार के बीच फंस गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अन्य भी 15 गाड़ियां टकरा गई। हादसे में हरिंद्र सिंह (28), चाचा प्रभजोत सिंह (30), दादी गुरपाल कौर (70), नौकरानी अदीति (25) की मौत हो गई, जबकि मामी लखवीर कौर (55) गंभीर रूप से घायल हो गई।
मेडिकल कॉलेज में उसे दाखिल कराया गया, जहां से गंभीर घायल होने पर उसे रेफर कर दिया है। तीन मृतकों की शिनाख्त मखदुमपुर कैंथी लखनऊ के रूप में हुई है, जबकि नौकरानी अदीति वासी लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी की है। बुटाना थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी ट्रक चालक व कार चालक की तलाश की जा रही है।
जा रहा था सगाई करने, मिली मौत
लखनऊ वासी हरिंद्र सिंह की बुधवार को अमृतसर के बाबा बुडो एरिया में सगाई थी। वह और पूरा परिवार इसी खुशी में अमृतसर जा रहे थे। परिवार के सभी सदस्यों में समारोह को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन रास्ते में हुई दुर्घटना में खुशियां गम में तब्दील हो गई।
पिता की कार से आगे-आगे चला रहे थे हरिंद्र कार को
हरिंद्र सिंह के पिता सर्वजीत सिंह अपने परिवार के साथ लखनऊ से सोमवार को चले थे। सर्वजीत सिंह एक अन्य कार में सवार थे, जबकि एक कार को हरिंद्र सिंह चला रहे थे। हरिंद्र के पिता सर्वजीत सिंह की कार पीछे रह गई थी। हरिंद्र पहले ही फ्लाईओवर पर पहुंच गए और वहीं दुघर्टना घट गई।
घर की पहली खुशी बदली गम में
सर्वजीत सिंह के तीन पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। हरिंद्र सिंह सबसे बड़ा लड़का है और उसके घर में पहली खुशी थी। सर्वजीत सिंह की एक बेटी हरप्रीत कौर अमेरिका में रहती है। सर्वजीत सिंह का एक बेटा नोएडा सेक्टर 61-ए में रहता है। सोमवार को लखनऊ से चलने के बाद उनका परिवार अपने बेटे के पास रात को पहुंचा था।
रात को विश्राम करने के बाद सुबह करीब चार बजे यह परिवार नोएडा से चला और मुरथल में एक ढाबे पर चाय पीने के बाद अमृतसर के लिए चले। सुबह सात बजे के करीब नीलोखेड़ी के समीप यह दुघर्टना घट गई।