{"_id":"69976e30fe352f5de409f253","slug":"the-team-is-investigating-the-abortion-case-at-the-hospital-gate-karnal-news-c-18-knl1018-849104-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अस्पताल गेट पर गर्भपात मामले की जांच में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अस्पताल गेट पर गर्भपात मामले की जांच में जुटी टीम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर हुए गर्भपात के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है, जो पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। टीम को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच टीम ने अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ पूरी कर ली है। टीम ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से घटना के समय की परिस्थितियों, मरीज को दी गई सुविधाओं तथा अस्पताल प्रबंधन की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई है। इसके अलावा अस्पताल के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
अस्पताल के मुख्य गेट पर गर्भपात की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में रोष देखने को मिला था। स्थानीय लोगों का आरोप था कि समय पर उचित चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण यह घटना हुई। मामले के सार्वजनिक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए थे। जांच टीम अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दिए जाने वाले उपचार की प्रक्रिया की भी समीक्षा कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।