फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The target is to increase the result of class 12th by 10 and that of class 10th by three percent.

Karnal News: कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 10 तो दसवीं का तीन प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The target is to increase the result of class 12th by 10 and that of class 10th by three percent.
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम में स्कूलों को और सुधार लाना होगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों को परिणाम बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। करनाल जिले में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 10 प्रतिशत तो कक्षा दसवीं का परिणाम तीन प्रतिशत तक बढ़ाना होगा। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से भी स्कूलों को हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन


विदित हो कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होंगी। तिथियों का एलान होते ही विद्यार्थी भी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। इसके अलावा शिक्षक भी विद्यार्थियों को रिविजन करवा रहे हैं ताकि उनकी तरफ से पाठ्यक्रम का कोई भी अंश पढ़ाने से न छूट जाए और परिणाम में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार परीक्षाएं एक ही सत्र दोपहर में 12:30 बजे से सायं 03:30 बजे तक आयोजित होंगी। करनाल जिले से दोनों कक्षाओं में करीब 35 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेंगी। जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से लेकर दो अप्रैल तक चलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन






यह था गत वर्ष का परीक्षा परिणाम

- कक्षा 12वीं : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 2024 में 87.99 प्रतिशत रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 97.99 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- कक्षा 10वीं : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम गत वर्ष 96.29 प्रतिशत रहा था, इसके तीन प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य दिया है।





इस दिन इस विषय की होगी परीक्षा

- कक्षा 10वीं : 28 फरवरी को हिंदी, 03 मार्च को अंग्रेजी, 05 को सामाजिक विज्ञान, 07 को गणित (मानक) और गणित (बेसिक), 11 को विज्ञान, 13 को पंजाबी, आईटी और आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी और सक्षम सेवाएं), संस्कृत व्याकरण, 17 को शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, चित्रकारी, कृषि, कम्प्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प), पशुपालन, नृत्य, और संस्कृत साहित्य, 19 को एनएसक्यूएफ विषय (खुदरा, निजी सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस, सौंदर्य और कल्याण, शारीरिक शिक्षा और खेल, कृषि धान की खेती, यात्रा पर्यटन आतिथ्य, परिधान फैशन डिजाइन, बैंकिंग और वित्त सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, नलसाजी और निर्माण)।



- कक्षा 12वीं : 27 फरवरी को अंग्रेजी (वैकल्पिक) और (कोर), 01 मार्च को हिंदी (कोर/ऐच्छिक), 04 को भौतिकी और अर्थशास्त्र, 06 को ललित कला, 10 को इतिहास और जीवविज्ञान, 12 को रसायन विज्ञान, लेखा और लोक प्रशासन, 15 को राजनीति विज्ञान, 18 को अंक शास्त्र, 20 को समाजशास्त्र, उद्यमिता, 21 को गृह विज्ञान, 22 को सैन्य विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान और संस्कृत व्याकरण भाग-1, 24 को भूगोल, 25 को संगीत हिंदुस्तानी, बिजनेस स्टडीज, 26 को संस्कृत, उर्दू, जैव प्रौद्योगिकी, 27 को कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, आईटीईएस, 28 को कृषि और दर्शन, 29 को पंजाबी, संस्कृत साहित्य और वेद सिद्धांत, 01 अप्रैल को व्यायाम शिक्षा, 02 को रिटेल, ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस, रोगी देखभाल सहायक, शारीरिक शिक्षा और खेल, सौंदर्य और कल्याण, यात्रा पर्यटन और आतिथ्य, कृषि धान की खेती, मीडिया एनीमेशन, बैंकिंग और वित्त सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, परिधान फैशन डिजाइन, कार्यालय सचिव और हिंदी/अंग्रेजी में आशुलिपि और संस्कृत व्याकरण भाग-2।




वर्जन

बोर्ड परीक्षाओं में परिणाम सुधार को लेकर सभी स्कूल मुखिया को हिदायत दी गई है। पिछली बार से इस बार परिणाम बढ़ाने का लक्ष्य भी निदेशालय की ओर से दिया गया है। 28 फरवरी से कक्षा दसवीं और 27 फरवरी से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं होंगी। - सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed