फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The tableaux of the procession with the Kalash enthralled the mind

Karnal News: कलश के साथ शोभायात्रा की झांकियों ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The tableaux of the procession with the Kalash enthralled the mind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री सनातन धर्म शिव मंदिर कमेटी की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सुंदर झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा को अग्रवाल धर्मशाला से मंदिर कमेटी प्रधान लाला रोशन लाल के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने रवाना किया।
शहर के मुख्य बाजार से श्री सनातन धर्म शिव मंदिर तक हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर पहुंचे कांवडियों के साथ श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। मंदिर पुजारी दिव्य प्रसाद शास्त्री ने पूजा की। मंदिर में दिनभर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। शिव मंदिर कमेटी प्रधान लाला रोशन लाल गोयल ने बताया कि हर वर्ष यहां श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिव पर गंगा जल चढ़ाते हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की ओर से हर वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है। नीमसर तीर्थ के किनारे बने मंदिर में पूजा करने से अनंत गुना फल मिलता है। श्रद्धालुओं को माता की पूजा के साथ-साथ तीर्थ स्नान के पुण्य का लाभ भी प्राप्त होता है। इस मौके पर कमेटी के उपप्रधान गणेश गोयल, रामनिवास गोयल, राजू अत्री, दिनेश गोयल सहित अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed