फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The tableaux captivated the mind, echoed the praises of Shri Krishna

Karnal News: झांकियों ने मोहा मन, गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
The tableaux captivated the mind, echoed the praises of Shri Krishna
- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन शहर में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को रामलीला मैदान से सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। विधायक जगमोहन आनंद ने नगर शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रयास से देश के साथ-साथ विदेशों में भी गीता का प्रचार हो रहा है। गीता ज्ञान जीवन के लिए एक प्रेरणा है और हमें अपने कर्तव्य का बोध कराती है।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने शोभायात्रा में शामिल आर्य केंद्रीय सभा की तरफ से झांकी में सुशोभित श्रीमद्भगवद्गीता की आरती उतारी तथा यज्ञ में आहुतियां डालीं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, समाजसेवी राजेश अग्गी, रजनीश चोपड़ा सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नगर शोभायात्रा में शामिल विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व धार्मिक संस्थाओं की झांकियों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। मौके पर गीता के प्रथम, मध्य और अंतिम श्लोकों का उच्चारण भी किया गया। इस वर्ष वैश्विक गीता पाठ का नाम ‘एक मिनट-एक साथ गीता पाठ’ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------

जीवन जीने की कला सिखाती है गीता : योगेंद्र राणा

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। डॉ. मंगल सेन सभागार में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप और असंध के विधायक योगेंद्र राणा बतौर मुख्य अतिथि रहे। विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि यह महोत्सव केवल जिला या प्रदेश स्तर का न होकर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता एक पुस्तक नहीं अपितु एक पवित्र ग्रंथ है जो हमें जीवन जीने की कला सिखाता है, हर मुसीबत से निकलने की और अधर्म पर धर्म की विजय की एवं सकारात्मकता की प्रेरणा देता है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया और दर्शकों को भक्ति रस से सराबोर किया। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना, महर्षि दयानंद राजकीय कन्या कॉलेज दादूपुर की प्रिंसिपल मेजर डॉ. अनिता जून, संदीप सिंह, ईशा चौधरी मौजूद रहे।



--------------

आयुष विभाग प्रदर्शनी में 341 लोगों ने करवाया प्रकृति परीक्षण

करनाल। जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में आयुष विभाग द्वारा प्रकृति परीक्षण एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस दौरान 341 लोगों ने अपना प्रकृति परीक्षण करवाया। इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप व योगेंद्र राणा ने लोगों को आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे प्रकृति परीक्षण अभियान के अंतर्गत वात, पित्त तथा कफ इत्यादि प्रकृति की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि आयुष विभाग करनाल के सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा केन्द्रों पर प्रकृति परीक्षण किए जा रहें हैं। इस अवसर पर आयुष विभाग के डॉ. नितिन रोहिला, डॉ. धर्मबीर, डॉ. पूजा, डॉ. भावना गुप्ता, डॉ. भावना खटकड़, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट नरेश कुमार, जोगिंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed