फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The steering rod of a bus carrying 42 passengers broke, accident averted

Karnal News: 42 यात्रियों से भरी बस का स्टेयरिंग रॉड टूटा, हादसा बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The steering rod of a bus carrying 42 passengers broke, accident averted
करनाल। कैथल जा रही रोडवेज बस की अचानक स्टेयरिंग टाई रॉड की गोलियां टूट गई। इससे स्टेयरिंग काम न करने पर चालक बस से संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन

जिस समय गोलियां टूटी, तब बस के आगे और पीछे कोई वाहन नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा बच गया। 42 सवारियों को लेकर बस करनाल के पुराना बस अड्डा से कैथल के समीप जा रही थी। बस्तली के नजदीक यह हादसा हुआ। चालक रामगोपाल और परिचालक रविंद्र का आरोप है कि बस तीन दिन से खराब थी, इसे ठीक करने के लिए उन्होंने रोडवेज की वर्कशॉप में भी शिकायत दी थी। जॉब कार्ड बनाने के बाद भी बस को रूट पर भेज दिया गया। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। इधर, रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह का कहना है कि यदि बस में खराबी थी तो उसे रूट पर कैसे भेजा गया, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। कमेटी को 10 दिनों में बस की स्थिति, शिकायत और खराबी के दुरुस्त न होने संबंधित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed