फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The status of Guru is the biggest in the world, always respect

दुनिया में गुरु का दर्जा सबसे बड़ा, हमेशा करें आदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
The status of Guru is the biggest in the world, always respect
तरावड़ी भारत विकास परिषद की आरे से आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते राकेश शर्मा।
करनाल। करनाल इंटरनेशनल स्कूल कुंजपुरा में भारत विकास परिषद (माधव शाखा) की ओर से शुरू की गई मुहिम के तहत गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गुरुओं का वंदन करते हमेशा उनका आदर करने की सीख दी गई। कहा गया कि गुरु का दर्जा सबसे बड़ा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गौरी दत्ता, अध्यक्ष अजय शर्मा, डॉ.सुचेता गुप्ता, एसएम सिंघल, राजेंद्र चिकारा, नीरज अहलावत, प्रिंसिपल कृष्णा लाठर, गरिमा आदि ने गुरुवंदन में सहभागिता की। इन्होंने बच्चों को गुरु की महत्ता बताते हुए आह्वान किया कि गुरु जहां भी, जब भी दिखें, हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। अच्छा शिक्षक वही होता है जो बच्चों को शिक्षा देने के साथ साथ उनमें उच्च विचार भी पैदा करें।
विज्ञापन

उधर, तरावड़ी में भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी ने गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कर्मठ शिक्षकों को स्मृति चिह्न, शाल व एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक स्कूल के दो मेधावी बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति के गीत व कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम स्वर्गीय सतपाल गोयल को समर्पित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी महिला विंग की प्रधान सुनैना हंस ने बताया कि गुरु का दर्जा सर्वोत्तम दर्जा है। गुरु से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं है। एक गुरु है जो बच्चे को इंजीनियर, डॉक्टर, मजिस्ट्रेट, वकील, नेता या कुछ भी बना सकता है। परिषद के प्रधान संजय सिंगला व सचिव राकेश हंस ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डबल चाबी बासमती राइस के एमडी पंकज गोयल के साथ-साथ अध्यक्ष संजय सिंगला व महिला विंग की प्रधान सुनैना हंस, योगेश मिड्डा, विजय सिंगला, विनोद गोयल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता निदेशक राकेश शर्मा ने की, संचालन सचिव राकेश हंस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed