{"_id":"67881dd5f9837c3bb501ba77","slug":"the-speakers-birthday-was-celebrated-by-offering-sacrifices-in-the-havan-karnal-news-c-18-knl1008-561202-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हवन में आहुतियां दे मनाया विधानसभा अध्यक्ष का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हवन में आहुतियां दे मनाया विधानसभा अध्यक्ष का जन्म दिन
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक हरविंद्र कल्याण का जन्म दिवस कुटेल स्थित कल्याण फार्म हाउस पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर हवन में आहुतियां देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। हवन में विधानसभा अध्यक्ष कल्याण ने अपनी धर्मपत्नी रेशमा कल्याण के साथ पूर्ण आहुति डाली और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति की कामना की।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण 58 वर्ष के हो गए। उनके जन्म दिवस की शुभकामनाएं देने वाले समर्थकों का सुबह से ही उनके फार्म हाउस पर पहुंचने लग गए थे। दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण अपने कल्याण फार्म हाउस पर पहुंचे और उन्होंने हवन यज्ञ में शामिल हुए। हवन में पूर्णआहुति डाली।उसके बाद समर्थकों ने उनके जन्म दिवस पर केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए हल्का विधायक को गुलदस्ते व मिठाई खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि उनके जन्म दिवस पर उनको शुभकामनाएं देने वाले सभी क्षेत्र के लोग उनके परिवार के सदस्य हैं और विधानसभा क्षेत्र उसका परिवार है। उन्होंने कहा कि वे भी क्षेत्र के लोगों की सुख शांति की कामना करता हूं।
इस अवसर पर बैकवर्ड सेल की अध्यक्ष निर्मला बैरागी, नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता, पूर्व सरपंच समर सिंह,मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, संजय खेंची, निशांत राणा, इकबाल सिंह पार्षद अश्वनी राणा, अमित गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि जयभगवान सेन, नरेंद्र प्रजापति सहित काफी लोग मौजूद रहे।