फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The siren will sound at 8 pm tonight, there will be a blackout

Karnal News: आज रात आठ बजे बजेगा सायरन, होगा ब्लैक आउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The siren will sound at 8 pm tonight, there will be a blackout
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जो परिस्थितियां बनी थीं, उस दौरान आपदा प्रबंधन का जो अभ्यास किया गया था, उसी तरह हरियाणा राज्य में 31 मई को एक बार फिर ऑपरेशन शील्ड के तहत सायरन बजेगा। लघु सचिवालय में शाम पांच बजे मॉक ड्रिल होगी। इसके बाद नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत रात को आठ बजे से 8.15 बजे तक ब्लैक आउट भी किया जाएगा।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 31 मई को शाम पांच बजे से राज्य में ऑपरेशन शील्ड नाम से नागरिक सुरक्षा अभ्यास (सिविल डिफेंस एक्सरसाइज) कराने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत करनाल जिले में भी सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में शाम को पांच बजे मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय व हरियाणा सरकार के निर्देश के तहत ऑपरेशन शील्ड के दौरान आपातकालीन और महत्वपूर्ण सेवाओं को छोड़कर महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्रों व बिंदुओं से सटे क्षेत्रों में रात 8 बजे से लेकर 8.15 बजे तक ब्लैकआउट का अभ्यास भी किया जाएगा। जिसमें लोग स्वेच्छा से ब्लैक आउट अभ्यास में भागीदार बनेंगे। साथ ही ‘ऑपरेशन शील्ड’ के दौरान सायरन की सक्रियता की जांच सहित अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आपात स्थिति में तैयारी और रिस्पॉन्स को परखने के लिए सात मई को प्रथम मॉक ड्रिल किया गया था। उपायुक्त ने बताया कि आपरेशन शील्ड का उद्देश्य भी राज्य में इमरजेंसी तैयारियों को देखना और युद्ध या हवाई हमले की सूरत में जवाब देने की क्षमता को बढ़ाना है। इसके अलावा संकट के समय जल्द और सही मदद हो सके, आम लोगों, सुरक्षा बलों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed