फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The route will be changed a day before voting

Karnal News: मतदान से एक दिन पहले परिवर्तित रहेगा मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
The route will be changed a day before voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने रूट मैप तैयार कर लिया है। मतदान से एक दिन पहले चार सितंबर को ईवीएम वितरण के दिन सुरक्षा को लेकर सुबह से रूट डायवर्ट रहेगा। रेलवे स्टेशन की ओर से कमेटी चौक की ओर आने वाले वाहनों को मच्छी मार्केट चौक से दाएं मोड़कर सदर बाजार से होते हुए कमेटी चौक जाएं। कमेटी चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन चालक कर्णताल पार्क के पास से सदर बाजार, लक्कड़ बाजार से होते हुए रेलवे रोड व हांसी चौक तक जाएं। आंबेडकर चौक से बस स्टैंड के पीछे जाने वाले वाहन चालक या तो कमेटी चौक की ओर जाएं या माल रोड से विक्रम मार्ग होते हुए रेलवे रोड जाएं। माल रोड से डीएवी काॅलेज की ओर जाने वाला मार्ग बंद होगा, इस रूट के वाहन या तो विक्रम मार्ग से रेलवे रोड जाएंगे या आंबेडकर चौक से कमेटी चौक की ओर जाएं।

वहीं शाखा ग्राउंड से बस स्टैंड की ओर आने वाला मार्ग भी उस दिन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। विर्क अस्पताल रोड से दयाल सिंह काॅलेज की ओर जाने का रास्ता व कुंजपुरा रोड़ से दयालसिंह काॅलेज की ओर आने वाला रास्ता भी पूर्णत: बंद रहेगा। इंचार्ज यातायात शहर करनाल इस दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलवाने व आवश्यकतानुसार मार्ग को डायवर्ट करना भी सुनिश्चित करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed