फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The roots of many trees on Kachhwa Road became weak

Karnal News: काछवा रोड पर कई पेड़ों की जड़ें हुईं कमजोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The roots of many trees on Kachhwa Road became weak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काछवा। रेलवे ओवर ब्रिज से पश्चिमी यमुना नहर तक काछवा रोड का चौड़ीकरण करते समय कई पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई हैं, जिनकी जड़ों की मिट्टी हट चुकी है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पिछले दिनों आई तेज बारिश में इन पेड़ों की जड़ों से मिट्टी भी निकल गई है। इस रोड पर पहले एक तरफ फुटपाथ बना था जो सड़क से दो फीट ऊंचाई पर था। इसी पर नगर निगम और वन विभाग की ओर से वर्षों पहले दर्जनों पौधे लगाए गए थे जो अब बड़े हो गए हैं। एक माह पहले इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर सड़क चौड़ी की गई है।
फुटपाथ को तोड़ दिया गया है। पेड़ों की जड़ें निकल आई हैं। तेज आंधी में कभी भी ये पेड़ गिर सकते हैं। रामनगर के जगदीश नारंग, राकेश सेठी और वरुण गुलाटी का कहना है कि वे कई बार पेड़ों के चारों ओर चबूतरे बनवाने के लिए के लिए कह चुके हैं।
विज्ञापन



- बारिश के दौरान व चौड़ीकरण के दौरान कुछ पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई हैं। इन पेड़ों के चारों ओर चबूतरे बनाना बहुत जरूरी है। शीघ्र ही नगर निगम को पत्र लिखकर ये कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश देशवाल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed