{"_id":"5f23309c8ebc3e63d016a7a9","slug":"the-roof-of-the-house-fell-and-death-of-the-girl-gharaunda-news-knl391703182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान गिरा, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान गिरा, बच्ची की मौत
विज्ञापन
तेज बारिश के कारण कैरवाली गांव में एक मकान की छत ढहने से परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक पांच साल की बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वीरवार अलसुबह से ही तेज बरसात हो रही थी। ओमपाल पत्नी प्रियंका, 11 वर्षीय बेटे सूरज, 8 वर्षीय बेटी मोनिता व पांच वर्षीय बेटी आशू के साथ घर पर मौजूद था। तभी अचानक कड़ियों के मकान की छत व दीवार ढह गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और परिवार के सदस्यों को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक छोटी बच्ची आशू की मौत हो चुकी थी और ओमपाल, उसकी पत्नी प्रियंका, बेटा सूरज व मोनिता घायल हो गए। गांव सरपंच संजू की सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। इलाका पटवारी गुलजार ने भी मुआयना किया। पटवारी ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। घायल ओमपाल ने बताया कि छत गिरने से घर में रखा पंखा, टीवी, कपड़े, चारपाई, सिलेंडर, गैस चूल्हा व अन्य कीमती सामान दब गया है। खाद्य सामग्री भी खराब हो गई।
कैरवाली गांव में ओमपाल के मकान की छत ढह गई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई। हादसे में बच्ची आशू की मौत हो गई है, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हैं। -तरसेम कंबोज, थाना प्रभारी मधुबन
कैरवाली में छत ढहने से जान माल का नुकसान हुआ है। मौका मुआयना के लिए पटवारी को भेजा था। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है।
-रमेश अरोड़ा, तहसीलदार घरौंडा