फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The relatives were not ready to take the dead body, agreed on the assurance

Karnal News: शव उठाने को तैयार नहीं थे परिजन, आश्वासन पर माने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
The relatives were not ready to take the dead body, agreed on the assurance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शेखपुरा गांव के तालाब में मिले युवक के शव मामले में परिजन भड़क गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक शव नहीं लेंगे। इसके बाद सदर थाना प्रभारी सहित डीएसपी नायब सिंह भी मौके पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया। साथ ही मामले की जांच सीआईए-टू को सौंपी। इसके बाद परिजनों से शव लिया।


मृतक के पिता कमालुद्दीन का कहना है कि आजम ने ईद मनाई थी। वह सारा दिन अपने दोस्तों के साथ घूमता रहा। वह ईद के दिन तीन बजे घर आ गया था। रात को करीब नौ बजे उसके पास एक फोन आया और वह यह कहकर घर से निकला कि वह 10 मिनट में वापस आ रहा है। जब उसके पास साढ़े नौ बजे फोन किया तो वह बोला कि पांच मिनट घर आ रहा है लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद मिला।
विज्ञापन

खोजने का प्रयास किया लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी गई। उसके बेटे का शव गांव के तालाब में पड़ा हुआ मिला। जब तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती शव नहीं लेंगे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने इसकी जांच सीआईए-टू को सौंप दी। इसके बाद शांत होकर परिजन के शव को पोस्टमार्टम हाउस से उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नंबर ट्रेसिंग पर लगाया



परिजनों के बताया कि आजम की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और वह सबके साथ घुल-मिलकर रहता था लेकिन उम्मीद नहीं थी कि कोई उसके साथ ऐसा भी कर सकता है। जिस नंबर से फोन आया था वह पुलिस को दे दिया है, नंबर ट्रेसिंग पर लगा दिया गया है। नंबर की अभी खास जानकारी नहीं मिली है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजनों का आरोप है कल के बाद पुलिस अब तक गांव में नहीं पहुंची है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही।




मामले की जांच सीआईए-टू को सौंपी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। - जंगशेर सिंह, थाना प्रभारी, सदर, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed