फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The regional youth festival will be full of talent from today

Karnal News: क्षेत्रीय युवा महोत्सव में आज से बिखेरगी प्रतिभा की छटा

Wed, 25 Oct 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 25 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The regional youth festival will be full of talent from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट महाविद्यालय के प्रांगण में क्षेत्रीय युवा महोत्सव को लेकर मंच तैयार हो चुका है। अब बुधवार से महाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभा की छठा बिखरेगी। महोत्सव को लेकर महाविद्यालय में छह मंच बनाए गए हैं। महोत्सव में पहले दिन छह मंचों से ही कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 73 महाविद्यालयों के युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

जाट शिक्षण संस्था के प्रशासक एवं तहसीलदार डाॅ. अनिल बिढान ने बताया कि बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग करेंगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 73 कालेजों के विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए कई दिन से विद्यार्थी जहां पसीना बहा रहे हैं, तो वहीं स्कूल स्टाफ भी पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है। सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं।
विज्ञापन

n
25 अक्तूूबर : मंच नंबर-एक पर कोरियोग्राफी, लूूर हरियाणवी डांस, रिचुअल्स, पॉप सॉन्ग हरियाणवी, सोलो डांस हरियाणवी पुरुष किए जाएंगे। मंच-दो पर क्लासिकल डांस सोलो, ग्रुप सॉन्ग जनरल तथा ग्रुप डांस हरियाणवी महिला, और संस्कृत ड्रामा करवाया जाएगा। मंच-तीन पर फोक डांस हरियाणवी सोलो, फोक सॉन्ग जनरल, लाइट वोकल इंडियन, क्लासिकल वोकल सोलो करवाया जाएगा। मंच पर ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली करवाई जाएगी। मंच-छह पर क्विज कंपीटिशन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


n
26 अक्तूबर : मंच-एक पर रसिया ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी तथा ग्रुप डांस जनरल करवाया जाएगा। मंच-दो पर हरियाणवी हिंदी स्किट, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री और इंडियन आर्केस्ट्रा आयोजित होगा। मंच-तीन पर क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो तथा फोर्क इंस्ट्रूमेंट सोलो करवाए जाएंगे। मंच-चार पर सांग का आयोजन होगा। मंच-पांच क्लेम मॉडलिंग, कार्टूनिंग कोलाज मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। मंच-छह पर डिक्लेमेशन इन संस्कृत तथा डिबेट करवाई जाएगी।


n
27 अक्तूबर ः मंच-एक पर हरियाणवी आर्केस्ट्रा तथा ग्रुप डांस हरियाणवी करवाए जाएंगे। मंच-दो पर वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग करवाए जाएंगे। मंच-पांच पर ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी इंस्टॉलेशन करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed