फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The rations of the poor being tested in wheat sacks

गेहूं के कट्टों में परखी मार गरीबों के राशन पर डाला जा रहा डाका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
The rations of the poor being tested in wheat sacks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गोदाम में रखे गेहूं के कट्टों में परखी मारकर गरीबों के राशन पर डाका डाला जा रहा है। परखी मारने का यह खेल बहुत पुराना है। परखी मारकर हर कट्टे से एक-दो किलो गेहूं निकाल लिया जाता है, फिर इसके बाद उन गेहूं के कट्टों पर पानी का छिड़काव कर वजन पूरा कर दिया जाता है। यही कारण है कि जब गरीब व्यक्ति डिपो पर राशन लेने जाता है, तो उन्हें सड़ा हुआ गेहूं मिलता है। अब असंध सालवन रोड पर डीएफएससी के गोदाम का नया मामला सामने आया है, जहां एक मजदूर परखी मारकर कट्टे से गेहूं निकाल रहा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
मामले में ठेकेदार गुलाब ने आरोप लगाया है कि वह मजदूर एएफएसओ निर्दोष डांगी का था और वही गेहूं के कट्टों में परखी लगवा रहा था वहीं एएफएसओ निर्दोष डांगी ने ठेकेदार गुलाब पर आरोप लगाया है, कि जो कर्मचारी परखी मार रहा था वह ठेकेदार का कर्मचारी है और उसने खुद ही इसकी वीडियो बनाई है। फिलहाल मामले में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मेरा ट्रांसपोर्ट और लेबर का काम है, गोदाम में परखी मारकर गेहूं को चेक करने का काम एएफएसओ करवा रहा है। उसी के कर्मचारी परखी मारकर गेहूं के कट्टे से गेहूं निकालते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुलाब सिंह, ठेकेदार
गोदाम में जो कर्मचारी परखी मारकर गेहूं के दाने निकाल रहा है, वह ठेकेदार का कर्मचारी है। उसने खुद अपने कर्मचारी से परखी मरवा कर उसकी वीडियो बनवाई है। इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने डीएफएससी को दे दी है।
-निर्दोष डांगी, एएफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed