{"_id":"611047eb8ebc3e7b953edce4","slug":"the-policeman-was-operating-the-gang-who-took-the-exam-instead-of-the-other-used-to-take-three-lakh-rupees-from-one-person-karnal-news-knl79348892","type":"story","status":"publish","title_hn":"- हेडिंग : दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले गिरोह को संचालित कर रहा था पुलिस कर्मी, एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये लेता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- हेडिंग : दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले गिरोह को संचालित कर रहा था पुलिस कर्मी, एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये लेता था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सिपाही पद की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने वाले आरोपियों का सरगना पुलिस कर्मचारी ही निकला। प्रवेश नाम का यह पुलिस कर्मी महमदपुर जिला झज्जर का रहने वाला है। वह बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गया था। यह रोहतक में सिपाही पद पर तैनात है। यह खुलासा डिटेक्टिव स्टाफ ने किया है। मामले में पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं जो रोहतक, झज्जर, सोनीपत व कैथल में छापामारी कर रही है।
रविवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सोनीपत के खुबडू गांव निवासी विक्की, सोनीपत के गांव माहमा निवासी रौनक, रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी मोहित व सीआईएसएफ का जवान बिजेंद्र निवासी गांव मारोत झज्जर को सेक्टर-12 जिला कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं गांव सलारू के ग्रीन लेंड स्कूल के परीक्षा केंद्र में आंसर की के साथ पकड़े गए पांचवें आरोपी रोहतक के गांव टिटोली निवासी अजय को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। साथ ही एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए छठे आरोपी रोमित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
यह था मामला
7 अगस्त को पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने सूचना के आधार पर जीटी रोड स्थित एक होटल की पार्किंग से कार सवार
सोनीपत के गांव माहमा निवासी रौनक व रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी मोहित को पकड़ा था। इसी दौरान प्रवेश नाम का व्यक्ति जो हरियाणा पुलिस में तैनात है उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो बोलेरो गाड़ी में बैठा था और उस पर हरियाणा सरकार लिखा था। वह पुलिस को देखकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी रौनक व मोहित से पूछताछ की तो पता चला कि रौनक की परीक्षा आरोपी सोनीपत के खुबडू गांव निवासी विक्की दे रहा था। पुलिस ने डीएवी पीजी कॉलेज में पहुंचकर विक्की को पकड़ा तो विक्की ने बताया कि उसकी परीक्षा बिजेंद्र निवासी गांव मारोत झज्जर दे रहा है। पुलिस ने उसी दौरान बिजेंद्र को भी पकड़ लिया था जो सीआईएसएफ का जवान भी है।
विज्ञापन
तीन-तीन लाख रुपये लेते थे एक पेपर कराने के
जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रवेश जो कि फरार है वह तीन-तीन लाख रुपये में पेपर दिलाने की सेटिंग करता था और उसने रौनक से ज्यादा रुपये में पेपर दिलाने की बात की थी। इसलिए उसने विक्की को रौनक का पेपर देने भेजा था और विक्की का पेपर उसने बिजेंद्र से दिलाया था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा प्रवेश के पकड़े जाने पर होगा। पुलिस इसकी भी जांच कर रही कि हरियाणा सरकार लिखी बोलेरो कार किसकी है और गिरोह में कौन-कौन हैं।
20 हजार रुपये में आया था पेपर देने
एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र में पकड़े गए आरोपी रोमित ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह 20 हजार रुपये में असल अभ्यर्थी रंजन आलोक निवासी लखनऊ यूपी के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
आई टेन कार में आए थे आंसर की देने
ग्रीन लेंड सलारू में आंसर की के साथ पकड़े गए आरोपी अजय निवासी टिटोली रोहतक ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसने दो व्यक्तियों से आंसर की ली थी। वह आई टेन कार में सवार थे। उसने अपने चाचा से उनकी बात कराई थी। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आरोपी ने कितने रुपये में यह आंसर की ली थी और वे आरोपी कौन थे।
पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए सभी छह आरोपियों को जिला कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। इन मामलों संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
-गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल