फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The police restricted the woman accused for one year and sent her to jail.

Karnal News: पुलिस ने महिला आरोपी को एक साल के लिए किया पाबंद, भेजा जेल

Sun, 08 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 08 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The police restricted the woman accused for one year and sent her to jail.
कुरुक्षेत्र। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। नशे की तस्करी में संलिप्त गांधीनगर वासी महिला आरोपी पार्वती को पिट (पीआईटी/एनडीपीएस एक्ट) के तहत एक वर्ष के लिए पाबंद कर जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी की चेन तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गांधीनगर वासी आरोपी महिला को एक वर्ष के लिए पाबंद कर कारागार भेजा गया। महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट, शहर थानेसर व सदर थानेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के खिलाफ पीआईटी (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार से पत्राचार किया गया था। सरकार से अनुमति मिलने के बाद आरोपी को पाबंद कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

- साल में तीन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले जिला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-3 के तहत नशा तस्करी में शामिल आरोपी जिशान खान उर्फ माटा वासी बपदा व सौरभ उर्फ वैरभ वासी वशिष्ठ कॉलोनी को पाबंद करके जिला कारागार भेजा था। आरोपी जिशान खान के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत जिला कुरुक्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार मामले दर्ज हैं। वहीं, सौरभ पांच मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार से पत्राचार किया गया था। अब गांधीनगर वासी महिला आरोपी पार्वती के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed