फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The plan was to park, playing field has become, Travdi, Karnal

पार्क बनाने की थी योजना, खेल मैदान बनकर रह गया

Mon, 12 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 12 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

नगरपालिका तरावड़ी ने शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग में योजना तो पार्क तैयार करने की बनाई, लेकिन पार्क में घास आदि न लगने से यह अब केवल खेल का मैदान बन कर रह गया है। बैट बाल खेलने वाले कुछ युवाओं के लिए तो यह एक बेहतर स्थान है, लेकिन पार्क बनने के बाद इसमें सैर सपाटा करने का सपना देखने वाले बुजुर्गों व झूले लगने का इंतजार कर रहे छोटे बच्चों को काम पूरा न होने से नगरपालिका के प्रति गहरा रोष है।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ शरारती लोगों ने इसमें लगे बैंच आदि तोड़ने शुरू कर दिए है जिसे देखकर लगता है कि लगाया गया पैसा भी पानी में जा रहा है। शाम ढलने के बाद इस स्थान पर सन्नाटा होने के कारण नशे का कारोबार करने डेरा जमा लेते हैं। पुलिस में शिकायत के बाद भी आज तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


वार्ड न.4 में स्थित इस प्रस्तावित पार्क के आसपास रहने वाले रामकुमार, प्रेम चंद, आत्म प्रकाश, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार व फूल चंद रोहिल्ला का कहना है कि जब नगरपालिका ने स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग में पार्क बनाने की योजना के तहत काम शुरू किया तो उन्हें काफी प्रसन्नता हुई, क्योंकि उन्हें सुबह व शाम के समय सैर करने के लिए एक अच्छा स्थान मिलने वाला था और इसके अलावा शहर में कोई दूसरा स्थान सैर आदि करने के लिए नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु नगरपालिका ने इस पार्क में चारो ओर फुटपाथ व छह बैंच लगाकर काम को बंद कर दिया। जिसके चलते यह स्थान आज तक पार्क में प्रवर्तित नही हो पाया। इन लोगों का कहना है कि कुछ युवा जरूर दिन में यहां क्रिकेट खेलते है, इसके अलावा शाम ढलने के बाद यहां शराब पीने वाले तथा नशा बेचने वालों का जमघट लग जाता है।

अब जो स्थान उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था वह अधुरा रहने से अब उनके बच्चों को लगने वाली बुरी आदतों का खतरा बन गया है। इन लोगों का कहना है कि यदि नगरपालिका ने जल्द ही पार्क नही बनाया तो पहले लगा लाखों रुपया भी व्यर्थ चला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि वह शाम ढलने के बाद इस स्थान पर पुलिस की गश्त शुरू करवाएं ताकि यहां पर फैल रही बुराई को रोका जा सके। तरावड़ी थाना से जब संपर्क किया तो थाना प्रभारी का कहना था कि वह आज शाम से पुलिस की गश्त वहां शुरू करवा देंगे ताकि इस तरह के आवारा व गलत लोग वहां अपना डेरा न जमा सके।


नगरपालिका तरावड़ी के एई मिया सिंह पंवार का कहना है कि इस पार्क को विकसित करने के लिए डी.प्लान में पैसे की मांग की हुई है और पैसा आते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा और नगरपालिका एक बेहतर पार्क तैयार कर लोगों को देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed