{"_id":"65e633c4bd91e17e830b618c","slug":"the-person-providing-illegal-weapons-sent-to-jail-karnal-news-c-18-knl1008-340464-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले को भेजा जेल
विज्ञापन
करनाल। अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सीआईए वन एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी सुनील उर्फ नील वासी घोगड़ीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसने हथियार करीब छह साल पहले शौकिया तौर पर गांव में आए उत्तरप्रदेश के मजदूर से लिया था, जिसको वह नहीं जानता है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
इस मामले में 27 फरवरी को सूचना के आधार पर नजदीक बस अड्डा नगला फार्म से टीम ने आरोपी कन्हैया उर्फ कपिल वासी नगला फार्म को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर और एक रौंद मिला था। आरोपी कन्हैया ने बताया कि यह हथियार छह हजार रुपये में सुनील वासी घोगड़ीपुर से लेकर आया था। आरोपी को पेश न्यायालय कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। ब्यूरो