{"_id":"68ae11924a128e7d280b9880","slug":"the-pandals-are-decorated-gajanan-will-arrive-today-karnal-news-c-18-knl1008-724051-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सज गए पंडाल, आज पधारेंगे गजानन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सज गए पंडाल, आज पधारेंगे गजानन
Wed, 27 Aug 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
11.... जीटी रोड पर गणेश चतुर्थी के लिए तैयार बप्पा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बप्पा का स्वागत करने के लिए कर्णनगरी तैयार है। शहर में जगह-जगह पंडाल सज गए हैं। हर कोई अपनी अपनी श्रद्धा के हिसाब से गणपति उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। कोई दस फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित करेगा तो कोई फुट गणेश जी लाने की तैयारी में है। मंगलवार को मूर्तिकारों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
सराफा बाजार के श्री गणेश महोत्सव मंडल की ओर से बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान गणपति को विराजमान किया जाएगा। मंडल के सदस्य दत्ता भोसले, साहा कदम, संजय भोसले, दलीप पाटिल, अलंकार पाटिल, सागर पाटिल, संबा पाटिल, दलीप खुबेरे और राम दास चीले ने बताया कि रोजाना सुबह-शाम आरती की जाएगी।
हनुमान गली के हनुमान मंदिर के श्रद्धालुओं की ओर से बुधवार दोपहर को भगवान गणपति की मूर्ति परिक्रमा कर विराजमान की जाएगी। श्रद्धालु अमरजीत मित्तल ने बताया कि रोजाना सुबह-शाम बप्पा की आरती की जाएगी। दो सितंबर को भजन संध्या का आयोजन और भंडारा होगा। 5 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ नहर में बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में कर्णेश्वरम महादेव मंदिर, रघुनाथ मंदिर, सेक्टर-13, जवाहर माकेंट, मॉडल टाउन वाल्मीकि बस्ती, गुजराती कॉलोनी, जुंडला गेट में बड़े पंडाल सजाए जा रहे हैं।