फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The number of dengue patients in the city crosses a hundred, six new cases

शहर में डेंगू मरीजों की संख्या सौ के पार, छह नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The number of dengue patients in the city crosses a hundred, six new cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 101 तक पहुंच चुकी है। वहीं जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 181 तक पहुंच चुका है। यदि इसी तरह डेंगू मरीजों की रफ्तार बढ़ती रही तो चार दिनों में जिले का आंकड़ा 200 पार हो जाएगा। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर टेस्ट किए गए, जिनमें से छह डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1325 डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं। इनमें डेंगू के 181 मरीज मिल चुके हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण में 105 व शहरी में सात अलग-अलग टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच कर रही है और साथ में लोगों को जागरूक करने में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभी तक जिलेभर के चार लाख 90 हजार 878 घरों में री-विजिट कर चुकी है। सर्वे के दौरान टीमों को 7570 घरों में लारवा मिला है। इनमें से 3617 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। इनमें से टीमों ने मंगलवार को जिले के 1678 घरों को कवर किया। जिनमें से 24 घरों में डेंगू का लारवा मिला है और इनमें से 14 घरों के मालिकों को नोटिस थमाया है। जिन मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। उनमें स्वास्थ्य विभाग की एक सप्ताह के बाद दोबारा विजिट करेंगी। री-विजिट के दौरान अगर नोटिस थमाए गए घर में दोबारा से डेंगू का लारवा या मच्छर मिलता है तो इस स्थिति में मकान मालिक का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

गमलों में मिल रहा लारवा
बॉयोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि बारिश का मौसम खत्म हो चुका है। ऐसे में सड़कों और अन्य स्थानों पर बारिश के कारण जल भराव की स्थिति नहीं है। जिससे डेंगू का लारवा पनप सकें। अभी जिस भी घर में लारवा मिल रहा उनमें गमला कॉमन है। ऐसे में लोग घरों में रखे गमलों में एक दिन छोड़कर ही पानी डालें। अगर गमले में पानी कई दिन तक ऐसे ही जमा है तो निकाल दें और एक दिन बाद धूप लगने के बाद ही उसमें पानी डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां मिले कितने केस
शहरी में 101, निसिंग में 15, अंसध में चार, घरौंडा में 11, इंद्री में 21, निगदू में दो, बल्ला में तीन, कुंजपुरा में 19, तरावड़ी में चार व नीलोखेड़ी में एक।
मंगलवार को छह डेंगू मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 181 पहुंच चुकी है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed