फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The new Act could keep me at home too... If a woman gets the ticket, I will fully support her: MLA Jagmohan

नया अधिनियम मुझे भी घर बैठा सकता है... यदि महिला को टिकट मिली तो दूंगा पूरा साथ : विधायक जगमोहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The new Act could keep me at home too... If a woman gets the ticket, I will fully support her: MLA Jagmohan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नारी शक्ति वंदन पदयात्रा से पहले हुई जनसभा में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने भी महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नए अधिनियम के लागू होने के बाद परिसीमन बदलेगा। इससे मेरा भी नंबर काटकर मुझे घर बैठाया जा सकता है। मेरी जगह भी कोई महिला विधायक बन सकती है। मैं कहना चाहता हूं कि करनाल की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके साथ भी वैसे ही काम करेंगे, जैसे मैने अपने चुनाव में काम किया है। क्योंकि नारी सम्मान के प्रतीक की बात है।

विधायक ने कहा कि नए अधिनियम के बाद कल को सुमन सैनी भी प्रदेश की सीएम बन सकती हैं। 33 प्रतिशत आरक्षण के बाद यह भी हो सकता है। देश के पीएम ने वर्षों से लटके बिल को लागू करने का निर्णय लिया है। अब पंचायत से पार्लियामेंट तक नारी पहुंच रही है। संबोधन के बाद विधायक ने मंच के बजाय जनता में नीचे की कुर्सी पर स्थान लिया। पूछने पर उन्होंने कहा कि आज मंच नारियों के लिए है। जबकि मंच पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर बैठे हुए थे। विधायक की बात सुनने के बाद वे भी असहज होकर नीचे उतर आए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed