फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The national flag was hoisted and the national anthem was sung.

Karnal News: राष्ट्रीय ध्वज फहरा दी सलामी, गाया राष्ट्रगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The national flag was hoisted and the national anthem was sung.
करनाल। कांग्रेस सेवादल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को नई अनाज मंडी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके संयोजक जिला सचिव मनोज बत्तरा रहे। जिला प्रधान अनिल शर्मा व ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस सेवादल के पहले चेयरमैन बनाए गए। आजादी की लड़ाई में शामिल कांग्रेस के बड़े नेता इसके सदस्य रहे। प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, अंकुर शर्मा, विनोद कुमार, राम सिंह, सेवा राम, अशोक, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed