{"_id":"6591da55d2d2ce0c2109522e","slug":"the-mystery-of-sonu-murder-revolves-around-love-affair-karnal-news-c-18-knl1008-295647-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रेम-प्रसंग के इर्द गिर्द घूम रही सोनू हत्याकांड की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रेम-प्रसंग के इर्द गिर्द घूम रही सोनू हत्याकांड की गुत्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सोनू की हत्या की गुत्थी अभी तक पुलिस नहीं सुलझा सकी है, लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात से पर्दा उठा देगी। सूत्रों की मानें तो सोनू की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। माना जा रहा है कि मुख्य हत्यारोपी का जिस युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, सोनू इसके खिलाफ था। जिसकी वजह से हत्यारोपी ने सोनू की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
बता दें कि उत्तम नगर की गली-1 निवासी 35 वर्षीय सोनू की 29 दिसंबर उसके घर पर ही धारदार हथियारों से हत्या कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। शनिवार को सोनू के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। छह-सात बाइक पर सवार करीब 15 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।
इस मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से ही पता चल सकेगा कि उन्होंने सोनू की हत्या किस वजह से की है।
विज्ञापन
- शशांक कुमार सावन, एसपी करनाल