{"_id":"678ab943375afe49c50a093f","slug":"the-municipal-commissioner-talked-to-the-people-and-got-information-about-the-cleanliness-system-karnal-news-c-18-knl1008-562536-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निगमायुक्त ने लोगों से बातचीत कर ली सफाई व्यवस्था की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निगमायुक्त ने लोगों से बातचीत कर ली सफाई व्यवस्था की जानकारी
विज्ञापन
125...जानकारी लेते नगर निगम आयुक्त डा. वैशाली शर्मा। प्रवक्ता निगम
करनाल। शहर को कचरामुक्त बनाने की दिशा में सफाई तथा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जा रहा है। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने लगातार चौथे दिन शहर का दौरा किया, लोगों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। सेक्टर-13 व 13 एक्सटेंशन में जाकर दरोगा और सफाईकर्मियों के हाजिरी रजिस्टरों को भी देखा। इस दौरान पूर्व पार्षदों ने कुछ समस्याएं बताईं। निगमायुक्त ने उनका निस्तारण कराने का भी भरोसा दिया।
वे शुक्रवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार के साथ शहर में निकली। इस दाैरान वे कूड़ा एकत्रीकरण को देखने के लिए टिप्पर के साथ पैदल चलीं और देखा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कैसे लिया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से बात कर साफ-सफाई व कूड़ा एकत्रीकरण की जानकारी ली। नागरिकों ने नगर निगम के सफाई के कार्य की सराहना ही। उन्होंने सुगम स्वच्छता एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि अगर किसी कारणवश हेल्पर नहीं आता तो उसके स्थान पर अन्य हेल्पर की ड्यूटी तुरंत लगाई जाए। कूड़ा एकत्रीकरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, नहीं तो कार्रवाई होगी।
सेक्टर की विभिन्न बीट का दौरा कर सफाईकर्मियों की चेकिंग की। निवर्तमान पार्षद वीर विक्रम कुमार ने निगमायुक्त को सेक्टर-13 की कालड़ा मार्केट व सेक्टर-13 एक्सटेंशन में बरसाती पानी लाइन में आ रही समस्या से अवगत करवाया। निगमायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि कार्यकारी अभियंता को बोलकर इसे दुरुस्त करवाया जाएगा। इस दौरान निवर्तमान पार्षद ने निगमायुक्त से वार्ड के पार्कों में फैंसी लाइट लगवाने के बारे में भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
निगमायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को 10 बेसहारा गोवंश को पकड़ा गया है। जनवरी माह में अब तक करीब 162 गोवंश को पकड़कर फूसगढ़ स्थित नगर निगम की गोशाला में भेजा गया है, जहां उनकी अच्छे से देखभाल की जा रही है। यह अभियान अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार की निगरानी में चल रहा है।
निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान नागरिकों से बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे कचरे को सड़क पर या इधर-उधर न फेंके बल्कि उसे कचरा संग्रहण वाहन, डस्टबिन या रेहड़ी में ही डालें।