फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The miscreants robbed the bank, absconded with Rs 3.16 lakh from the cashier

बदमाशों ने की बैंक लूट, कैशियर से 3.16 लाख रुपये लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the bank, absconded with Rs 3.16 lakh from the cashier
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव उपली स्थित केनरा बैंक में बृहस्पतिवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 3.16 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जाते हुए उन्होंने बैंक मैनेजर का मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बैंक लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज कुमार, पुलिस व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंच गईं। क्षेत्र की नाकाबंदी कर जांच की गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
उपली गांव के केनरा बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे के करीब कर्मचारी अपने कार्य में लगे हुए थे। उसी दौरान तीन लुटेरे बैंक शाखा के बाहर पहुंचे, जिसमें दो अंदर दाखिले हुए। एक ने मुंह पर मास्क लगा रखा था तो दूसरे ने हेलमेट पहन रखा था। वारदात के दौरान एक लुटेरा बैंक के मुख्य गेट पर खड़ा हो गया और दो लुटेरों ने अंदर जाकर बैंक कर्मियों को कवर कर लिया। एक लुटेरे ने कैश काउंटर पर बैठे कैशियर की कनपटी पर बंदूक रख दी, जबकि दूसरे ने अन्य बैंक कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। कैश काउंटर पर बदमाश ने कैशियर को बैग थमा दिया और सारा कैश उसमें भरने की धमकी दी। डरे हुए बैंक कैशियर ने सारा कैश बैग में भर दिया। इसके बाद चंद मिनट में लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैश काउंटर से बदमाश तीन लाख 16 हजार 950 रुपये लूटकर फरार हुए हैं। बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी दहशत है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीमों ने जांच पड़ताल के साथ ही इलाके की नाकाबंदी भी की, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

एक साल से नहीं था सिक्योरिटी गार्ड
बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष से बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। बैंक अधिकारियों ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए अपने मुख्यालय से मांग की हुई है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed