फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The miscreants of Dadri and Baghpat had committed theft by breaking the shutters of 3 shops.

Karnal News: दादरी और बागपत के बदमाशों ने की थी 3 दुकानों के शटर तोड़कर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The miscreants of Dadri and Baghpat had committed theft by breaking the shutters of 3 shops.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। उत्तर प्रदेश के दादरी और बागपत के रहने वाले तीन बदमाश करनाल आकर दुकानों के ताले व शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। तीन दुकानों को निशाना बना चुके यूपी के दादरी निवासी तबरेज, गाजियाबाद निवासी शाहिद अली और बागपत निवासी शाहिद अली को सीआईए-3 ने नई अनाज मंडी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से किराये की कार में वारदात के लिए करनाल आते थे। कर्ण गेट सहित अन्य बाजारों में रेकी करते थे।
रेकी के दौरान वे तय कर लेते थे कि कहां चोरी की जा सकती है। इसके बाद रात में 2 बजे से तड़के 4 बजे के बीच वारदात को अंजाम देकर वापस चले जाते थे। सीआईए-3 के प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, 27800 रुपये नकद व लोहे की दो रॉड बरामद की गई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने 26 अक्तूबर की रात को पटेल मार्केट और कर्ण गेट क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि चोरी की तस्वीरें दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थीं। एक फुटेज में आरोपी कार में सवार होते दिख रहे थे, इसके नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। आरोपियों ने चोरी किए सूट किन्हें बेचे थे और उनके साथ वारदात में एक और युवक उनके साथ शामिल था। आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर जल्द इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



मुठभेड़ में तरबेज के पैर में लग चुकी है गोली

जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि तीनों आरोपियों पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चोरी, झगड़े, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट और मारपीट के चार-चार केस दर्ज हैं। आरोपी तरबेज की यूपी पुलिस के साथ एक मामले में मुठभेड़ भी हो चुकी है। वर्ष 2022 में हुई मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली भी लगी थी। वह जमानत पर बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहिद गैस लाइन बिछाने का कर चुका काम

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शाहिद अली पहले करनाल में काफी समय तक रहा था। वह यहां पर गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान मजदूरी करता था। पूरे शहर में लाइन बिछाने के दौरान उसे शहर की भौगोलिक जानकारी हो गई थी, इसके अलावा उसे मुख्य बाजारों की भी पहचान थी। पुलिस जांच में शाहिद ने बताया कि वह ही अपने साथियों के साथ खरीदारी के बहाने दुकानों की रेकी करता था। सीआईए-3 के प्रभारी अजय ने बताया कि आरोपी नई अनाज मंडी में वारदात करने पहुंचे थे, पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर दबिश दी गई तो यहां आरोपी कार में बैठे हुए थे। यहीं पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed