फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The miscreants arrived to rob, the woman took out the slippers and ran

लूटने पहुंचे बदमाश, महिला ने चप्पल निकालकर दौड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
The miscreants arrived to rob, the woman took out the slippers and ran
कैप्शन : ओनली फॉर वीमेन शोरूम पर दुकान मालिक को तमचा और चाकू दिखाते हुए दो युवक - फोटो : Karnal
नीलोखेड़ी। तमंचा और चाकू लेकर शोरूम लूटने पहुंचे बाइक सवार बदमाशों के मंसूबों को महिला ने हिम्मत और बहादुरी से नाकाम कर दिया। जान की परवाह न करते हुए महिला ने आरोपी बदमाशों को चप्पल लेकर दौड़ा लिया। महिला की हिम्मत देख आरोपी बदमाश मौके से भागते नजर आए। लूट की प्रयास की पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई, जिसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार अस्पताल रोड पर स्थित शोरूम ‘ओनली फॉर वूमेन’ पर शुक्रवार शाम को 7:30 बजे के करीब दो बाइक सवार युवक पहुंचे। शोरूम में घुसते ही बदमाशों ने तमंचा निकालकर महिला सिया मेहता पर तान दिया। साथ ही गल्ले में रखे रुपये निकालकर देने के लिए कहा। इस दौरान बदमाशों का एक साथी दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। एकबारगी तमंचा देखकर महिला सहम गई। उसने गल्ले में कैश नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

यही नहीं उसने सीसीटीवी कैमरे लगे होने का हवाला देते हुए बदमाशों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानें तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चुपचाप चप्पल निकाल ली और फिर बदमाशों को दौड़ा दिया। महिला की हिम्मत देख दो बदमाश बाइक से फरार हो गए, जबकि एक को उसने पकड़ लिया। इसके बाद धक्का मुक्की में महिला को जख्मी कर धरा गया बदमाश भी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला सिया मेहता के बयान पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब महिला बोली-मारो गोली...मारो गोली
सिया मेहता के अनुसार जब बदमाशों ने तमंचा और चाकू तान दिया तो शोरूम में वह और उसकी महिला हेल्पर साथ में थी। एकबारगी वह डर गई थी, लेकिन बाद में हौसला दिखाते हुए जब उसने बदमाशों से कहा कि मारो गोली...मारो गोली तो उनके हौसले पस्त हो गए। इसके बाद उसने चप्पल निकाल ली और फिर बदमाश भागते नजर आए। महिला के अनुसार शोरूम में घुसे लुटेरे हरियाणवी बोल रहे थे।
व्यापार मंडल ने की गश्त बढ़ाने की मांग
लूट के प्रयास की वारदात के बाद व्यापार मंडल नीलोखेड़ी के पदाधिकारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्रधान कपिल महेंद्रू ने बताया कि जल्दी ही थाना बुटाना प्रभारी और चौकी प्रभारी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या बताएंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।
मोबाइल छीनकर भागते युवक बाइक से गिरे, धरे गए
नीलोखेड़ी। पुरानी पॉलीटेक्निक कॉलोनी रोड पर जा रहे रोहित से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए। पीड़ित युवक सहित राहगीरों ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि युवकों को गिरफ्तार मामले की जांच की जा रही है।

सनातन धर्म मंदिर के तीन दानपत्रों को तोड़ा, माल ले गए चोर
घरौंडा। शहर के सनातन धर्म मंदिर में चोर तीन दानपात्रों को तोड़कर उसमें रखी दानराशि लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को दोपहर पुजारी पंडित गोविंद राम मंदिर बंद करके चले गए। शाम को जब पुजारी ने मंदिर का गेट खोला तो दानपात्र टूटे पड़े थे। उन्होंने यह जानकारी एसडी मंदिर सभा के प्रधान हरबंस चुघ को दी। चोर सीढ़ी के जरिये मंदिर में दाखिल हुए और दानपात्रों के ताले तोड़कर माल समेट ले गए। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed