{"_id":"6595c991a7ef156a8a026a43","slug":"the-miscreant-ran-away-after-snatching-the-purse-of-a-chartered-accountant-woman-karnal-news-c-18-knl1008-297596-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला का पर्स छीनकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला का पर्स छीनकर भागा बदमाश
विज्ञापन
- दफ्तर से आने के बाद घर के बाहर स्कूटी खड़ी करते समय की वारदात
करनाल। सेक्टर-सात में दफ्तर से लौटने के बाद घर के आगे स्कूटी खड़ी कर रही चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला को बाइक सवार बदमाश ने टक्कर मार दी। इसके बाद पर्स छीनकर भाग गया। महिला के बैग में चांदी की चेन, पंद्रह हजार की नकदी, एटीएम और मोबाइल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया, बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।
बताते हैं कि सेक्टर-सात निवासी ट्विंकल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वह मंगलवार देर शाम दफ्तर से स्कूटी से घर आई थी। जैसे ही वह घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने लगी बाइक सवार युवक आया और स्कूटी में टक्कर मार दी। जब तक महिला खुद को संभालती बदमाश महिला का पर्स छीनकर भाग निकला। कुछ दूरी पर बदमाश महिला के पर्स से चांदी की चेन, करीब पंद्रह हजार की नकदी और एटीएम कार्ड ले गया। जबकि बदमाश पर्स में मोबाइल छोड़ गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद