फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Karnal Joint team won the final match by seven wickets.

Karnal News: करनाल जॉइंट की टीम ने सात विकेट से जीता फाइनल मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The Karnal Joint team won the final match by seven wickets.
क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट मारता ​खिलाड़ी। संवाद
करनाल। मेरठ रोड स्थित राणा ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को नमो क्रिकेट लीग के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल जॉइंट की टीम ने सात विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले चरण मे प्रवेश किया। समापन समारोह में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और टीम को ट्रॉफी और 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन चार क्वाटर फाइनल मैच खेले गए। पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 100 टीमों ने भाग लिया। रनरअप टीम करनाल स्ट्रीट फाइटर को 31 हजार रुपये, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 5100-5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता की विजेता करनाल जायंट्स टीम अब चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली लीग में भाग लेगी। इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, पार्षद गुड्डी बीजना, विक्रम राणा, सुरेंद्र कंबोज, बंबरेड़ी के सरपंच, अजय साहब सिंह राणा, चंद्रशेखर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed