फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The issue of terror of monkeys and dogs with stray animals resonated in the house

नगर निगम की बैठक में गूंजा आवारा पशु, कुत्तों और बंदरों का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The issue of terror of monkeys and dogs with stray animals resonated in the house
करीब साढ़े छह माह बाद नगर निगम करनाल हाउस की बैठक में आवारा कुत्तों, बंदरों, पशुओं का मुद्दा लगातार गूंजता रहा। सीवरेज और पेयजल की जर्जरों पाइप लाइनों से शहरवासियों को हो रही दिक्कतों को भी पार्षदों ने जोरशोर से उठाया। महापौर रेणू बाला गुप्ता की अध्यक्षता में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में 30 में से 25 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई, चार प्रस्तावों को लंबित रखा गया, जबकि एक प्रस्ताव पर अधूरा छोड़ दिया गया। इसके साथ ही महापौर की अनुमति से पांच अन्य प्रस्तावों को भी शामिल करके सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

निगम कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में सुबह करीब 11.25 बजे बैठक शुरू हुई और अपराह्न 2.20 बजे तक चली। पिछली बैठक की पुष्टि के बाद एजेंडे को पढ़ा गया, जिस पर पार्षदों ने राय रखी। पिछली बैठकों के प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट पर कई पार्षद नाराज दिखे। अधिकारियों से जवाब भी मांगा गया। प्राइमरी स्कूलों व पीएचसी के जर्जर भवनों पर ध्यान देने की बात भी रखी गई। पार्षद प्रतिनिधि मनोज नोतना ने एक जेई पर पार्षदों का सम्मान न करने का आरोप लगाया। निगमायुक्त डा. मनोज कुमार ने बताया कि प्रस्तावों के अलावा सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, नए टिप्परों की जरूरत, नई ट्रिमिंग मशीन की व्यवस्था, सड़कों पर आवारा पशुओं को छोड़ने वालों का चालान करना, आवारा कुत्तों व बंदरों को पकड़ना, स्ट्रीट लाइट आदि पर भी चर्चा हुई है। तय किया गया कि सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। स्मार्ट सिटी से करीब 40 नए टिप्पर शीघ्र ही नगर निगम को मिलेंगे। एक नई ट्रिमिंग मशीन खरीदने का टेंडर लगा है। सफाई अधिकारी को निर्देश दे दिए हैं कि जो भी व्यक्ति सड़कों पर पशुओं को भटकने के लिए छोड़ता मिले, उसका चालान करें। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए निदेशालय स्तर पर आरएफपी बन गई है। अनुमोदन मिलते ही कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू हो जाएगा। बंदरों को पकड़वाने के लिए भी ठेकेदारों से संपर्क किया जा रहा है। पिंगली में डेयरी स्थल पर करीब 70 डेयरी मालिक डेयरियों का निर्माण कर रहे हैं। इनमें से कई ने कैटल शेड भी डाल दिए हैं। 29 डेयरी मालिकों ने और प्लॉट खरीदने के लिए आवेदन भी दिए हैं, उन्हें 4 हजार वर्गगज के हिसाब से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। बैठक में संयुक्त निगमायुक्त गगनदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के अलावा कई कार्यकारी अभियंता, जेई व अधिकांश पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीडिया से बनाई दूरी
-नगर निगम हाउस की बैठक में मीडिया से दूरी बनाए रखी गई, बाहर खुले में मीडिया के लिए एक स्क्रीन लगाई गई थी, जो अस्पष्ट थी, आवाज स्पष्ट नहीं होने के कारण न तो कुछ दिखाई दिया और न ही सुनाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस की बैठक में कुछ दिखे बिना मास्क
लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन आज निगम हाउस की बैठक में भी कुछ अधिकारी व पार्षद ऐसे दिखे, जिन्होंने बैठक के दौरान मास्क को उतार लिया था या फिर मुंह से नीचे कर लिया था।

भारी पुलिस बल देख हतप्रभ रह गए पार्षद
-नगर निगम कार्यालय पर भारी पुलिस बल देखकर पार्षद भी हतप्रभ रह गए। सबसे अहम बात तो यह थी अधिकांश जनप्रतिनिधियों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि आखिर इतनी पुलिस फोर्स क्यों लगाई गई है। वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी ने पहले तो जानकारी से इनकार किया लेकिन बाद में संभावना जताई कि पिछली 30 जून 2021 की बैठक में काफी हंगामा हो गया था। लोग गंदा पानी लेकर सदन में घुस गए थे। शायद निगम कमिश्नर ने उसी को ध्यान में रखते गुए एहतियात के लिए पुलिस लगवाई है।
इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
प्रस्ताव-2, गांव मदनपुर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि देने पर सहमति दी गई।
प्रस्ताव-3, गुरुनानक पुरा में सीवरेज की समस्या को सुचारू बनाने के लिए आईपीएस लगाया जाएगा।
प्रस्ताव-5, सेक्टर-13 में टंकी के पास स्थित चौक का नाम श्री अजमीढ़ महाराज के नाम से रखा जाएगा।
प्रस्ताव-6, वार्ड 15 में क्षतिग्रस्त सीवर व पेयजल की लाइनों को करीब 1.70 करोड़ रुपये से बदला जाएगा।
प्रस्ताव-8, राम नगर 52.62 वर्ग गज क्षेत्र को कलेक्टर रेट पर देने के मामले में एक कमेटी बनेगीष
प्रस्ताव-9, वार्ड 17 के खसरा नंबर 2308 की जमीन का इंतकाल नगर निगम करनाल के नाम कराया जाएगा।
प्रस्ताव-10, हरियाणा पुलिस अकादमी के निकट अशोक विहार कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र व नलकूप हाउस बनेगा।
प्रस्ताव-11, निगम की दुकानों में 20 वर्ष या इससे अधिक समय से किराएदारों दुकान बेचने का अधिकार मिलेगा।
प्रस्ताव-12, पिंगली डेयरी शिफ्टिंग स्थल पर प्लॉटो में तीन फीट तक मिट्टी की भरपाई निगम कराएगा।
प्रस्ताव-13, सेक्टर 12 स्थित निगम कार्यालय के नए भवन में 172.52 लाख रुपये से फर्नीचर खरीदा जाएगा।
प्रस्ताव-16, नगर निगम की स्थापना शाखा में 35 नए पद सृजित करने किए जाएंगे।
प्रस्ताव-17, वार्ड 15 में बांसो गेट से मीरा घाटी चौक, मीरा घाटी चौक से महाराणा प्रताप चौक, कर्ण गेट तक बरसाती नाला बनेगा।
प्रस्ताव-18, वार्ड 17 में शिव कॉलोनी के नागरिकों के लिए दो करोड़ रुपये से वाटर सप्लाई के लिए बूस्टर का निर्माण होगा।
प्रस्ताव-19, अखाड़ा बाबा सहज गिरी, गो चिकित्सालय व गोधाम में गोवंश की मृत्यु होने पर उसे उठाने का कार्य निशुल्क कराने।
प्रस्ताव-20, निगम क्षेत्र की खाली पड़ी भूमि की निशानदेही करवाकर तार व बोर्ड लगवाए जाएंगे।
प्रस्ताव-21, जिला जेल के पास रजवाहे से लेकर चिढ़ाव मोड़ तक का क्षेत्र निगम में शामिल किया जाएगा।
प्रस्ताव-22 से 30 में विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।
प्रस्ताव 4- मेरठ रोड स्थित अस्थाई स्टोर के साथ खाली पड़े प्लॉट को खुली बोली में बेचने पर विचार।
प्रस्ताव 7-पाल नगर चौक पर खाली पड़ी पंचायती भूमि में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर भवन बनाने पर विचार।
प्रस्ताव 14- झंझाड़ी गांव को नगर निगम करनाल की सीमा से बाहर करने पर विचार।
प्रस्ताव 15-धोबी समाज को धर्मशाला व धोबी घाट के लिए कम कीमत पर भूमि दिलाने के बाबत।
एजेंडे से बाहर के यह पारित हुए प्रस्ताव
-शिवा जी कॉलोनी में पार्क व स्टेडियम का निर्माण, जिसका नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाएगा।
-सनातन धर्म बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राम नगर को दी जाने वाली भूमि की को निगम खरीदकर लीज पर देगा।
-निगम क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन की लीकेज को ठीक करने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान दी गई।
-सेक्टर 8 पार्ट 2 में गंदा नाला चौक का नाम बदलकर वार्ड पार्षद द्वारा दिए नाम पर रखा जाएगा।
-नगर निगम में ऑडिट शाखा में अधिक काम होने के कारण अतिरिक्त स्टाफ की भर्ती करने को हरी झंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed