{"_id":"674635370bd7626c600d60d7","slug":"the-importance-of-utpanna-ekadashi-was-told-to-the-devotees-karnal-news-c-18-knl1008-527331-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्रद्धालुओं को बताया उत्पन्ना एकदशी का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्रद्धालुओं को बताया उत्पन्ना एकदशी का महत्व
Wed, 27 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अल सुबह ही पहुंचने शुरू हो गए थे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर जय श्री श्याम की जयघोष करते रहे।
एकादशी के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपक पांडे ने बताया कि उत्पन्ना एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व हैं। यह एकादशी मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की तिथि को आती है।
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का पालन करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मंदिर के बाहर श्रद्धालु ने भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, अनिल गर्ग, महिंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, पवन गर्ग, हरीश गुप्ता व पवन गोयल आदि उपस्थित रहे।