फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The heat made people sweat, the temperature reached 41 degrees

Karnal News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 41 डिग्री पहुंचा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The heat made people sweat, the temperature reached 41 degrees
गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 41 डिग्री पहुंचा तापमान
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक बार फिर प्रचंड गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने से झुलसाने वाली तपिश का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले दिनों बारिश होने से लोगों को लू का अहसास नहीं हो रहा था। रविवार को दिन में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर को दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे। गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर भी फूंक रहे हैं। उड़ रहे फ्यूज : भीषण गर्मी के बीच बिजली के अघोषित कटों ने भी परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि पावर हाउस से कोई कट नहीं लगाया जा रहा। गर्मी अधिक होने के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ रहे हैं। इसके अलावा तार भी गर्म होकर टूट रही हैं। गर्मी में लोग पंखे, एसी व कूलर को ज्यादा चला रहे हैं। शनिवार की देर रात शांति नगर, प्रेमनगर क्षेत्र में भी फॉल्ट के कारण करीब तीन घंटे बत्ती गुल रही। इधर, बत्ती बंद होने पर लोग बार-बार शिकायत केंद्रों में फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed