{"_id":"67fd7914b76d5102a009d1cc","slug":"the-hard-work-of-great-men-cannot-be-forgotten-om-prakash-karnal-news-c-18-knl1008-624387-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों की मेहनत भुला नहीं सकते : ओम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों की मेहनत भुला नहीं सकते : ओम प्रकाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला एससी मोर्चा के अध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने बताया कि बाबा साहेब के विचार आज भी हमें समानता, न्याय और शिक्षा की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
बाबा साहब ने समाज को सही राह दिखाकर शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने बताया कि महापुरुष किसी समाज के नहीं होते सभी समाज के होते हैं। महापुरुषों की मेहनत व बलिदान को हम भुला नहीं सकते। उन्होंने अपने देश के लोगों के लिए भलाई समानता व एकता का संदेश देते हैं। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर देश के हितों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा के बिना समाज अधूरा होता है हमें अपने राष्ट्र को उज्ज्वल बनाने के लिए शिक्षा व एकता जरूरी है। इस कार्यक्रम के दौरान बाबा धोनी दास, उपाध्यक्ष अजय कुमार, समाजसेवी प्रवीण राणा, ओम प्रकाश, दलवीर पंच, संजीव, डॉ. मोहित शर्मा, प्यारा लाल पंच, रणधीर मौजूद रहे।