फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire safety measures at health centers incomplete... Fire NOC pending.

Karnal News: स्वास्थ्य केंद्रों में आग से सुरक्षा अधूरी....फायर एनओसी अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fire safety measures at health centers incomplete... Fire NOC pending.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घरौंडा में लगा अग्निशामक यंत्र संवाद
करनाल। जिले के सरकारी अस्पतालों में फायर एनओसी नहीं है। आग से सुरक्षा के जरूरी मानक पूरे नहीं होने के कारण दमकल विभाग की ओर से एनओसी जारी नहीं की गई है। जिला नागरिक अस्पताल करनाल में भी आग से बचाव के इंतजाम अधूरे हैं। दमकल विभाग की ओर से अस्पतालों को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के नवजात वार्ड में शॉर्ट सर्किट के बाद आग से बचाव के इंतजामों पर सवाल उठे थे। इसके बाद सामने आया कि अस्पताल में आग से बचाव के लिए स्प्रिंकलर, वेट राइजर, हाइड्रेंट, इलेक्ट्रिकल पंप और पानी की टंकियों समेत कई जरूरी काम किए जाने हैं। इन कार्यों पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इनका जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दिया गया है, लेकिन अभी तक टेंडर अलॉट नहीं हुआ है। ऐसे में फायर एनओसी का मामला भी इन व्यवस्थाओं के पूरा होने के बाद ही आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन

कस्बों के अस्पताल भी इंतजार में
घरौंडा, निसिंग, असंध और तरावड़ी के सीएचसी में भी आग से बचाव के जरूरी इंतजाम नहीं होने के कारण फायर एनओसी नहीं है। इंद्री के नागरिक अस्पताल के पास भी फायर एनओसी नहीं है। यहां भी जरूरी अग्निशमन इंतजाम पूरे नहीं होने को इसकी वजह बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर एनओसी की व्यवस्था की जा रही : संधू
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी एवं उपसिविल सर्जन डॉ. रविंद्र संधू ने बताया कि पीएचसी के लिए फायर एनओसी की आवश्यकता नहीं है। जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए फायर एनओसी प्राप्त करने के लिए जरूरी इंतजाम की व्यवस्था की जा रही है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है।


जिला दमकल अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को फायर एनओसी और आग से बचाव के इंतजाम के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है।
घरौंडा सीएचसी - 80 हजार आबादी, अग्निशामक यंत्र और बालू से भरी बाल्टी रखी हुई
इंद्री नागरिक अस्पताल - 1 लाख आबादी, अग्निशामक यंत्र और बालू से भरी बाल्टी रखी हुई
तरावड़ी सीएचसी - आबादी 45 हजार, अग्निशामक यंत्र और बालू से भरी बाल्टी रखी हुई
निसिंग सीएचसी - 50 हजार आबादी, अग्निशामक यंत्र और बालू से भरी बाल्टी रखी हुई

असंध नागरिक अस्पताल - 60 हजार आबादी, अग्निशामक यंत्र और बालू से भरी बाल्टी रखी हुई


-फायर एनओसी के लिए मानक इंतजाम
फायर स्प्रिंकलर सिस्टम
हाइड्रेंट सिस्टम
वेट राइजर
इलेक्ट्रिकल पंप
पर्याप्त पानी की टंकियां
अन्य निर्धारित अग्निशमन उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घरौंडा में लगा अग्निशामक यंत्र संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घरौंडा में लगा अग्निशामक यंत्र संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed