फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three trains were cancelled, and one ran via a diverted route.

Karnal News: तीन ट्रेनें निरस्त और एक परिवर्तित मार्ग से चली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three trains were cancelled, and one ran via a diverted route.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
करनाल। रविवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से लेकर रात तक लंबी दूरी की कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी पहुंचीं। तीन ट्रेनों के निरस्त होने और एक ट्रेन के परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सबसे ज्यादा देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में 15707 अमरपाली एक्सप्रेस रही। इसका निर्धारित समय सुबह 5:19 बजे था। यह करीब 11 घंटे 10 मिनट की देरी से शाम 4:29 बजे पहुंची। 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5:34 बजे के बजाय करीब 8 घंटे 31 मिनट की देरी से दोपहर 2:05 बजे पहुंची।
विज्ञापन

14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो घंटे 22 मिनट लेट रही। इसके अलावा नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू करीब एक घंटे 11 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 35 मिनट और दौलतपुर चौक जन शताब्दी 28 मिनट की देरी से चलती दिखाई दी। कई अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से कुछ मिनट पीछे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस और 14680,14679 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों रूट पर निरस्त रखा गया। 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित की गई।

कन्फर्म टिकट वाले भी दूसरे विकल्प तलाशते दिखे
ट्रेनों की लंबी देरी और निरस्तीकरण के कारण यात्रियों के सामने सबसे बड़ी परेशानी समय पर गंतव्य तक पहुंचने की रही। यात्रियों ने बताया कि कन्फर्म टिकट होने के बावजूद ट्रेन के घंटों लेट होने से कई लोगों ने दूसरी ट्रेनों में सफर करने का विकल्प तलाशा। कुछ यात्री दूसरी ट्रेन में जगह बनाने के लिए जनरल टिकट लेकर रवाना हुए। स्टेशन पर परिवारों के साथ बैठे यात्री लगातार ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed