Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The ground at Pundrak is in poor condition, forcing players to travel 7 km to practice.

Karnal News: पुंडरक का मैदान खराब, 7 किमी दूर अभ्यास करने जाते हैं खिलाड़ी

Thu, 09 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The ground at Pundrak is in poor condition, forcing players to travel 7 km to practice.
पुंडरक का मैदान खराब, 7 किमी दूर अभ्यास करने जाते हैं खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुंडरक गांव के खेल मैदान की हालात खराब है। वर्ष 2023 में मनरेगा के तहत 6 लाख 88 हजार 174 रुपये से तैयार खेल परिसर में बने भवन की खिड़की, दरवाजे व रोशनदान टूटे हैं। खेल उपकरण भी टूट गए हैं। मैदान व ट्रैक ऊबड़-खाबड़ है। पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। शौचालयों में गंदगी है। पिछले तीन सालों से इस खेल परिसर की ओर विभाग का कोई ध्यान नहीं है।
देखरेख के लिए एक सुरक्षाकर्मी तो है, लेकिन खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए कोई कोच नहीं है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए गांव से सात किलोमीटर दूर कर्ण स्टेडियम में आना पड़ता है। महिला खिलाड़ियों को इतनी दूर आने में काफी दिक्कत होती है। परिसर में खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय चालू हालत में नहीं हैं। देखरेख के अभाव में मैदान बदहाल होता जा रहा है। भवन का पेंट खराब हो चुका है। खेल मैदान में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में भी बारिश का पानी जमा है। पानी से अब बदबू आने लगी है। खिलाड़ियों का कहना है कि अप्रैल में खेल मंत्री ने जिले सभी खेल परिसरों में सुधार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

कोच की हो नियुक्ति



गांव के खिलाड़ियों का कहना है कि खेल परिसर के भवन में पंचायत की ओर से जिम का सामान तो रखवाया गया है, लेकिन अभ्यास करवाने के लिए कोई प्रशिक्षक नहीं है। खिलाड़ी मनमर्जी वजन उठाकर अपने शरीर को खराब कर रहे हैं। यहां पर नियमित कोच की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





-----------जिले के राजीव गांधी खेल परिसरों के कायाकल्प का कार्य मुख्यालय की ओर से पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जाना है। असंध खंड के जयसिंहपुरा गांव में राजीव गांधी खेल परिसर का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य की स्वीकृति पहले मिल गई थी, अब ओर खेल परिसरों के कायाकल्प की स्वीकृति मिलते ही यहां भी कार्य शुरु करवा दिया जाएगा। -राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed