{"_id":"67ca08b959aedbf96a057c84","slug":"the-groom-arrived-by-helicopter-to-pick-up-the-bride-karnal-news-c-18-knl1008-596250-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीवन साथी के साथ परिणयसूत्र में बंधकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने का मौका यानी शादी के लम्हों को हर कोई यादगार बनाना चाहता है।
ऐसा ही कुछ वीरवार को घोघड़ीपुर में भी देखने को मिला, जब यहां कुरुक्षेत्र का किसान दूल्हा बरात लेकर हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा। इस विदाई को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी जुटे।
दूल्हे का हेलीकॉप्टर जब घोघड़ीपुर गांव में बने एक निजी पैलेस के खुले मैदान में उतरा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई हेलीकॉप्टर में आए दूल्हे को देखने के लिए उत्सुक दिखा। परिवार वालों ने भी इस खास मौके को जश्न के रूप में लिया। कुरुक्षेत्र के मथाना गांव निवासी साहिल का करनाल के बजीदा जाटान गांव की निकिता के साथ रिश्ता हुआ था।
साहिल ने बताया कि उनके दादा और छोटे भाई का सपना था कि उसकी बरात हेलीकॉप्टर में जाए। साहिल का छोटा भाई व उसकी बहन और जीजा ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और उनको वहां की नागरिकता मिली है। साहिल ने बताया कि उसके छोटे भाई ने उसकी शादी पर यह तोहफा दिया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, साहिल के छोटे भाई ने अपने मामा के जरिये प्रशासन से इजाजत लेकर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी से करीब पांच लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक करवाया और खुद भी शादी में शामिल होने आया।
साहिल ने बताया कि आज के दौर में जहां भाई-भाई के बीच में दूरियां देखने को मिल रही हैं, वहीं मेरे छोटे भाई ने मेरे लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा इस दिन को और खास बना दिया।
इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से पुलिसकर्मी और दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद रहीं।