{"_id":"641a1a86451292d86e079d64","slug":"the-grain-will-become-weak-the-yield-will-decrease-karnal-news-c-18-1-66979-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दाना हो जाएगा कमजोर, घटेगी पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दाना हो जाएगा कमजोर, घटेगी पैदावार
Wed, 22 Mar 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। तेज हवा के साथ हुई बरसात ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। खेतों में लहलहाती फसलों को देख उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस बार गेहूं और सरसों की बंपर पैदावार होगी, लेकिन बरसात से किसानों की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। इसराना ब्लॉक के करीब हर गांव में गेहूं की फसल बरसात से जमीन पर बिछ गई।
सरसों की फसल में बरसात का पानी जमा होने से फसलों को नुकसान हुआ है। किसान नरेश जागलान ने बताया कि वह जमीन ठेके पर लेकर काश्त कर रहे हैं। ठेका 40 से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ है। उन्होंने करीब सौ एकड़ रकबे में गेहूं व 15 एकड़ में सरसों की खेती की है। गेहूं की फसल बिछ गई और सरसों में भी पानी जमा हो गया है। किसान अमीर सिंह ने कहा कि बारिश में गिरी फसल दोबारा खड़ी नहीं हो सकती। ऐसे में गेहूं का दाना भी कमजोर हो जाएगा।