{"_id":"6b72b54be21733fcb7bdaad02d068ac8","slug":"the-governor-s-motorcade-car-collision-killed-by-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के काफिले की कार को बाइक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के काफिले की कार को बाइक ने मारी टक्कर
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित विश्राम गृह के निकट एक ढाबे पर खड़ी हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के काफिले की कार को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना के समय राज्यपाल काफिले में नहीं थे।
इसमें बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने से उसे करनाल रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह लगभग दस बजे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की गाड़ियों का काफिला चंडीगढ़ से दिल्ली राज्यपाल को लेने के लिए जा रहा था। किसी कार्य के लिए काफिले की एक कार विश्राम गृह के निकट एक ढाबे पर खड़ी थी। पीछे से एक बाइक ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिस पर सवार कोहंड निवासी सचिन व नितिन बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन सचिन की हालत ज्यादा नाजुक होने से उसे करनाल ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रविंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।