फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Governor asked how Karnal got its name.

Karnal News: राज्यपाल ने पूछा- करनाल का नाम कैसे पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Governor asked how Karnal got its name.
हरियाणा राज्यपाल आशिम कुमार घोष का स्वागत करते अंसध एसडीएत राहुल। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोनीपत की दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल (सोनीपत) जाते समय रविवार शाम को हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष कर्ण लेक पर कुछ देर के लिए रुके। जिला प्रशासन की ओर से असंध एसडीएम राहुल ने उनका स्वागत किया। यहां कुछ देर रुकने के बाद राज्यपाल सोनीपत की ओर चले गए। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष भी थीं।

राज्यपाल ने एसडीएम से करनाल के इतिहास और धान की खेती के बारे में जानकारी ली। यह भी पूछा कि करनाल का नाम कैसे पड़ा? करनाल देश में धान का कटोरा के रूप में विख्यात है। इस अवसर पर श्रवण एवं वाणी निशक्त केंद्र की चेयरपर्सन मेघा भंडारी ने भी राज्यपाल और उनकी पत्नी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। एडवोकेट विजय पाल ने भी राज्यपाल को पटका पहनाया। मौके पर नीलोखेड़ी के एसडीएम अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed