फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The government was seen changing, a pleasant style was seen in the public dialogue.

Karnal News: बदले नजर आए सरकार, जनसंवाद में दिखा मनोहर अंदाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
The government was seen changing, a pleasant style was seen in the public dialogue.
- शनिवार को जनसंवाद के दौरान पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री की कार्यप्रणाली में दिखा बदलाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। चार महीने पहले तक मुख्यमंत्री रहे और अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की कार्य प्रणाली में बदलाव देखा जा रहा है। अब वह बिना दबाव मुस्कुराते हुए लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनसे मिलते हैं। यह शनिवार को जनसंवाद के दौरान देखने को मिला। हालांकि अफसरों के प्रति उनकी निगाहें सख्त थी मगर चेहरे पर किसी तरह का कोई दबाव या चिंता के भाव नहीं थे। जो भी मनोहर लाल से मिलकर निकल रहा था, उसके चेहरे में संतुष्टि के भाव थे।

विकास कार्यों की दृष्टि से उनके विधायक रहते हुए करनाल की स्थिति ठीक रही। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कई विकास कार्य भी कराए। करनाल को स्मार्ट सिटी परियोजना भी दी लेकिन लोकसभा चुनाव में फिर भी लोगों में कहीं-कहीं उनके प्रति नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मानें तो मनोहर लाल के सीएम रहते वह उनसे खुलकर अपनी बात नहीं कर सके। इसके पीछे मुख्य वजह ये मानी जा रही है कि उनके पास मुख्यमंत्री का दायित्व था, पूरे राज्य की जिम्मेदारी होने के कारण कार्य का दबाव और समय का अभाव रहता था। लेकिन आगे विधान सभा चुनाव होना है। अब मनोहर लाल के पास मुख्यमंत्री का दायित्व न होकर केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी है। भले ही केंद्रीय मंत्री का पद और कार्य क्षेत्र बड़ा है लेकिन सीधे तौर पर जन संपर्क कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कर्ण कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक हो या फिर पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जनसंवाद, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के व्यवहार में बदलाव स्पष्ट नजर आया। शिकायत लेकर आने वालों को उन्होंने अपनी बात कहने का पूरा समय दिया। उसकी शिकायत पर तत्काल ही उच्चाधिकारियों से जवाब लिया और समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया।

जनसंवाद के दौरान कई लोग उनका स्वागत करने भी पहुंचे। जिसमें दून स्कूल के कुलजिंदर मोहन सिंह बाठ गुलदस्ता देने पहुंचे तो उन्होंने खड़े होकर गुलदस्ता लिया और कहकर फोटो खिंचवाया। दूसरा जब मनोहर लाल लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, पीछे अधिक भीड़ देखकर वह मंच से नीचे उतर कर लोगों के बीच पहुंच गए और उनकी शिकायतें ली। समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्ती के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed