फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The government is not doing justice to Y. Puran Kumar's family: Surendra

वाई पूरण कुमार के परिवार के साथ न्याय नहीं कर रही सरकार : सुरेंद्र

Mon, 13 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The government is not doing justice to Y. Puran Kumar's family: Surendra
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले पर सियासत तेज को गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार आईपीएस वाई पूरण कुमार के परिवार के साथ न्याय नहीं कर रही है।
रविवार को आम आदमी पार्टी ने इस मामले में बैठक की जिसमें आईपीएस अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अहलावत ने कहा कि प्रदेश की सरकार जब से सत्ता में आई है दलित समाज का उत्पीड़न कर रही है। वर्तमान सरकार रोजगार और विकास के बजाए समाज के लोगों को आपस में जातिगत और धार्मिक आधार पर बांटने में मग्न हैं।
विज्ञापन

करनाल लोकसभा सचिव अजय सिंगला ने कहा कि प्रदेश के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। वरिष्ठ दलित नेता एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जसिया ने कहा कि जब प्रदेश के उच्च अधिकारियों को न्याय नहीं मिलता, तो आम आदमी का क्या हाल होगा। मौके पर जिला सचिव योगेश कौशिक, सुखवीर मलिक, जिला अध्यक्ष जसबीर कादयान, प्रीतपाल खेड़ा ,विकास अग्रवाल, राजकुमार मुंडे, राजपाल कश्यप दीपक शक्तिमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed