फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The government is not doing justice to the family of IPS Puran Kumar: Deepender Hooda

आईपीएस पूरन कुमार के परिवार के साथ न्याय नहीं कर रही सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The government is not doing justice to the family of IPS Puran Kumar: Deepender Hooda
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एडीजीपी पूरन कुमार की आत्महत्या को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है, जो पीड़ित परिवार के साथ अन्याय है। इस मामले में जांच एसआईटी नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में होनी चाहिए।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को करनाल में कई स्थानों पर चाय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी कड़ी में हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के पूर्व सदस्य राम शरण भोला के सेक्टर-32 स्थित निवास पर पहुंचे तो कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां रविदास मंदिर के संत भी मिले। सांसद ने यहां कहा कि जब आईपीएस रैंक के अफसर को भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिल रहा तो आखिर न्याय की उम्मीद आम आदमी के लिए कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर कोई न्याय चाहता है, न्याय का अर्थ है निष्पक्ष जांच में जो दोषी हो उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। निष्पक्ष जांच तब होगी जब देश का विश्वास बनेगा कि जांच को कोई प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने इस मामले में सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वारदात के पांच दिन बाद किसी भाजपा नेता या सरकार का कोई बयान नहीं आया है। दलित समाज समेत पूरा देश देश-प्रदेश की सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि परिवार को न्याय नहीं मिला तो जिम्मेदार विपक्ष हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पुलिस परिवार के वरिष्ठतम अधिकारियों, कानून-व्यवस्था के मुख्य-संरक्षकों पर उत्पीडऩ, जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना के आरोप पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करताे हैं। जब न्याय देने वाले ही आरोप के घेरे में हो तो सवाल उठने स्वाभाविक ही है। निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच तभी संभव है जब एसआईटी जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र की तर्ज पर हरियाणा में वोटर सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। करनाल में हर रोज कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। चुनाव जीतने के लिए किसानों को 3100 का भाव देने, महिलाओं को 2100 देने की बात कही गई लेकिन चुनाव के बाद किसान को एमएसपी तक नहीं मिल रहा है, वहीं महिलाओं पर तरह तरह की शर्तें थोप दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा मॉडल टाउन में नाहर सिंह संधू, प्रेमनगर में ललित बुटाना के आवास पर भी पहुंचे। यहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता, सतीश सैनी, सुरजीत सिंह सैनी, राकेश कांबोज, सुमिता सिंह, कांग्रेस के शहरी प्रधान पराग गाबा, राजेश वैद्य भी रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेंद्र नरवाल, रामपाल कमालपुर, दिलबाग मोर, राजबीर शर्मा, तेजी मान, निश्चय सोही, सतीश राणा, निपी मान सहित नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed