फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The girl who fell from the bus died during treatment

बस से गिरी छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The girl who fell from the bus died during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। बसताड़ा टोल पर उतरने से पहले ही ड्राइवर ने बस चला दी। जिससे लड़की सड़क पर गिर गई और सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बाल रांगडान निवासी रामनिवास ने मधुबन थाना पुलिस को बताया कि उसकी लड़की रेनू घरौंडा में अपनी बुआ सीमा के पास पढ़ने के लिए रहती थी। 21 अक्तूबर को करनाल से कुछ सामान लेने घरौंडा बस स्टैंड पर सुबह नौ बजे हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ी थी। जब बस बसताड़ा टोल पर पहुंची तो उसे बस बदलने के लिए उतरना था। लड़की ने कंडक्टर व ड्राइवर को आवाज लगाकर बस रोकने को कहा। जब लड़की बस से उतर रही थी तो ड्राइवर ने अचानक से बस चला दी। जिससे वह बस से गिर गई। टोल पर मौजूद एंबुलेंस में उसे ट्रामा सेंटर करनाल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। वह उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी 22 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed