{"_id":"658b3e06c90af42394084937","slug":"the-girl-cheated-four-lakhs-by-getting-the-app-downloaded-karnal-news-c-18-knl1008-292234-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एप डाउनलोड करवाकर युवती ने चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एप डाउनलोड करवाकर युवती ने चार लाख ठगे
Wed, 27 Dec 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पिचौलिया गांव के एक युवक से एप डाउनलोड करवाकर आरोपी युवती की ओर से चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह बेरोजगार है और ऑनलाइन काम तलाश कर रहा है। इसी के चलते उसने टेलीग्राम एप ज्वाइन की। इसी एप पर वह एक युवती के संपर्क में आया। उसने काम प्राप्त करने के लिए उससे आवेदन किया तो उसने जानकारी मांगी। युवती दिव्या ने जो जानकारी मांगी मैं उसे देता रहा और उसके बाद उसने एक दूसरे टेलीग्राम ग्रुप का ज्वाइन करने के लिए लिंक भेजा। जब दूसरे लिंक को ज्वाइन किया तो वहां से टास्क दी गई, जो पूरी करता चला गया।
उन्होंने कहा कि आपके पैसे ट्रेडिंग में लगवाएंगे, जिससे कई गुना मुनाफा होगा। उन्होंने मुझे पूरा आश्वासन दिया तो वह उनकी बातों में आ गया। इसके बाद वे जैसे जैसे कहते रहे, मैं वैसे अपने पैसे ऑनलाइन उनके द्वारा भेजी गई यूपीआई आईडी पर भेजता रहा। ऐसे में उन्होंने लगभग चार लाख रुपये उस एप में लगवा दिए। जब उसने अपने रुपये निकालने चाहे तो वह नहीं निकले। जिसके बाद आरोपी युवती ने फोन बंद दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।