फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The garbage has been cleared, but drain flow remains obstructed.

Karnal News: कूड़ा तो उठ गया, नालियों की निकासी अब भी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The garbage has been cleared, but drain flow remains obstructed.
नगर निगम कार्यालय में लोगों की ​शिकायत सुनती मेयर रेणु बाला गुप्ता । प्रवक्ता निगम
करनाल। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसंवाद के दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता के समक्ष पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से रखे। पार्षदों ने कहा कि कूड़ा तो उठ गया है लेकिन अभी तक नालियों की निकासी सुचारू नहीं है। इस दौरान नागरिकों को आ रही परेशानियों, लंबित विकास कार्यों तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसंवाद में पार्षदों ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सीवर व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषय उठाए। उन्होंने बताया कि कई वार्डों में स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर विकास कार्यों की गति बढ़ाने और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत भी बताई गई।
विज्ञापन

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने पार्षदों द्वारा रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों से प्रत्येक समस्या की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुविधाओं से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए, जबकि बड़े कार्यों के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए समयबद्ध योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों की निगरानी हो
महापौर ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाई, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और कार्यों की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी समयसीमा का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed