फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The father kept shouting for help but both the lamps got drowned in the river.

पिता मदद के लिए चिल्लाता रहा मगर नदी में समा गए दोनों चिराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The father kept shouting for help but both the lamps got drowned in the river.
The father kept shouting for help but both the lamps got drowned in the river.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। गांव लालूपुरा के यमुना घाट पर डूबे दो भाइयों का अब तक सुराग नहीं लगा है। इस घटना के बाद सोमवार को पिता ने रूंधे गले से कहा कि वह लोगों से मदद के लिए चिल्लाता रहा मगर उसके दोनों चिराग उसकी आंखों के सामने यमुना में समा गए। यह घटना रविवार सुबह गांव लालूपुरा घाट पर हुई थी। जिसमें यमुना में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए थे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें नदी में तलाशने की कोशिश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।
कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित वार्ड नंबर-13 निवासी अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे दीपक (25) प्रशांत (22) के साथ 16 अक्तूबर की सुबह बाइक पर पीर बडौली, जिला शामली (यूपी) में पूजा करने गया था। वहां से वापस आते समय गांव लालूपुरा (करनाल) के पास यमुना में पहुंचे और वहां पर भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीनों यमुना किनारे नहाने लगे। तभी दोनों बेटों के पैर रेत में फिसल गए और वे नदी में गिर गए। दोनों की रविवार रात से तलाश जारी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी दो सगे भाई नहाते समय गांव लालूपुरा के पास यमुना में डूबने की सूचना मिली थी। दोनों की गोताखोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी उनका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा

The father kept shouting for help but both the lamps got drowned in the river.

The father kept shouting for help but both the lamps got drowned in the river.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed