फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The family went to the temple and the servant cleaned the house

Karnal News: मंदिर गया परिवार और नौकर ने घर किया साफ

Sat, 30 Mar 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The family went to the temple and the servant cleaned the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शिवरात्रि वाले दिन दादूपुर गांव के मंदिर में पूजा करने गए परिवार का नौकर घर साफ कर फरार हो गया। मंदिर से पूजा करके परिवार घर लौटा तो नौकर गायब मिला। शक के आधार पर घर की तलाशी ली तो नकदी व गहने गायब मिले। पीड़ित परिवार ने आरोपी तलाश करने के 20 दिन बाद शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है।

उचाना गांव निवासी तरसेम सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मार्च को शिवरात्रि पर वह अपने परिवार सहित पास के दादुपुर गांव के मंदिर में पूजा करने गया था। पीछे से घर में रह रहे नौकर गुरुचरण यादव दिन के समय घर में चोरी करके भाग गया। वह अपने साथ घर से 42 हजार रुपये, दो तोले सोने की चेन चोरी की है।
विज्ञापन

आरोपी का तीन-चार दिन बाद फोन आया और कहने लगा कि उससे गलती हो गई है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। अभी तक न तो वह लौट कर आया है और न ही उनके चोरी किए हुए रुपये व जेवर लौटाए है। उन्होंने उसे अपने तौर पर काफी जगह तलाश कर लिया है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed